शिविर में 56 लोगों ने दिया खून, 100 से अधिक का हुआ स्‍वास्‍थ्‍य जांच

Samachar Post | October 2, 2020 | 03:32 PM IST

टाटीसिलवे में लगे रक्‍तदान शिविर में रक्‍तदान करते लायंस क्‍लब ऑफ रांची लाइफ के सदस्‍य।

  • टाटीसिलवे में लगा रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर, 56 लोगों ने  दिया खून, लायंस रांची लाइफ ने चिकित्सको को किया सम्मानित

DainikUpdate24x7, रांची : कोरोना काल में सबसे अधिक जरूरत खून की है। ब्लड बैंकों का स्टॉक काफी कम हो चुका है। ऐसे में शुक्रवार को जीवनदान संस्था, प्रन्यास हेल्थ केयर सोसायटी और लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ द्वारा टाटीसिलवे के टाटी पूर्वी पंचायत में रक्तदान सह निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 लोगों ने स्वेच्छिक  रक्तदान किया। रिम्स और निजी क्लीनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंप में शामिल होकर 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया। जरूरतमंदों के बीच संस्था द्वारा निश्शुल्क दवा भी वितरण किया गया। डॉ अभिषेक रंजन ने आंख, डॉ आराधना सिन्हा ने सर्दी खांसी-बुखार और डॉ मधुमिता ने स्त्री रोग से संबंधित मरीजों का इलाज किया। 

जीवनदान, प्रन्‍यास और लायंस क्‍लब ऑफ रांची लाइफ द्वारा लगे स्‍वास्‍थ्‍य जांच शि‍विर में जांच कराते लोग। 

शिविर में नामकुम प्रखंड की उप प्रमुख माधुरी देवी, लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के प्रेसिडेंट विकास पुष्पराज समेत अन्य सदस्यों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान रिम्स के चिकित्सक डॉ चंद्रभूषण ने कहा कि कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। लोग अस्पताल पहुंचने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करने वाले लोगों में मोटीवेशन की कमी नहीं है, बस थोड़ा प्रेरित करने की देर हैं। लोग समाज सेवा में आगे आकर जरूरतमंदो की मदद को तैयार हैं। 

च‍िकित्‍सकों को सम्‍मानित करते हुए जीवनदान और लायंस क्‍लब के सदस्‍य।

शिविर में मुख्य रूप से जीवनदान के उपाध्यक्ष नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक रंजन, लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के प्रेसिडेंट विकास पुष्पराज, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर लायन रवि प्रकाश, सचिव लायन संतोष कुमार, अनुपम मिश्र, प्रन्यास की ओर डॉ आराधना सिन्हा, डॉ मधुमिता, संतोष कुमार, पंचायत की मुखिया किरण पहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Share this news

संबंधित खबरें