मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोकसभा चुनाव : 12 को पीएम मोदी की बगोदर में जनसभा, तीन संसदीय सीट पर फोकस!

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : लोकसभा चुनाव में चुनावी प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री बहुत जल्द फिर से प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री 12 मई को बगोदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। बगोदर विधानसभा वैसे तो कोडरमा संसदीय सीट पर आती है, लेकिन इस जनसभा से पीएम तीन संसदीय सीट कोडरमा,  गिरिडीह और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र पर फोकस करेंगे। इस जनसभा से पीएम तीनों सीटों के भाजपा और आजसू उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेगे। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर रणनीति पर काम कर रही है। इस रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार झारखंड का दौर कर रहे हैं। पिछले दो दिन के दौरे में पीएम ने चाईबासा, लोहरदगा और पलामू सीटों पर जनसभा को संबोधित किया। ऐसे कर नरेंद्र मोदी ने पांच संसदीय सीट चाईबासा, जमशेदपुर, रांची, पलामू, लोहरदगा सीटों पर फोकस किया है।
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment