मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़: वोटर हेल्पलाइन एप से 24 अप्रैल तक कर सकते हैं वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन : डीसी

--Advertisment--

रामगढ़ डीसी चंदन कुमार।


Samachar Post, रामगढ़ : लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर अब तक वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा पाए हैं तो तुरंत वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 भरकर 24 अप्रैल तक आवेदन दे सकते हैं। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र, स्वच्छ व निष्पक्ष आयोजन तथा इस दौरान शत प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने सभी से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए 20 मई 2024 को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की है।

वहीं उन्होंने कहा है कि अगर किसी कारणवश अब तक कोई व्यक्ति अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा सका है, तो वे तुरंत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए “वोटर हेल्पलाइन एप” को डाउनलोड कर एप के माध्यम से प्रपत्र 6 भर सकते है। इसके अलावा अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 20 मई 2024 को होने वाले मतदान के मद्देनजर कोई भी व्यक्ति नामांकन की आखिरी तिथि से 10 दिन पूर्व यानी 24 अप्रैल तक संबंधित क्षेत्र के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु आवेदन दिया जा सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment