मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : रिम्स के कर्मियों का महीनों से वेतन बकाया, नही मनेगी इस बार होली

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : दूसरे त्योहारों की तरह रिम्स के कर्मियों की होली भी इस साल फींकी रहेगी। क्योंकि इस महीने भी आउटसोर्सिंग कर्मियों का बकाया वेतन मिलने पर संदेह बरकरार है। रिम्स में दो आउटसोर्स एजेंसियां सन फेसिलिटी और जाना इंटरप्राइजेज को पिछले कई माह से भुगतान नहीं किया गया है। जिसके बाद इन दोनों एजेंसियों के कर्मियों का भी वेतन रोक दी गई है। इन्हें कई माह से वेतन नहीं मिल सका है। एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि हमेशा बिल जमा करने के बाद भुगतान में समस्या आती है, जबकि कर्मियों को किसी तरह वेतन देने का प्रयास किया जाता है, लेकिन अब हमें भी जेब से वेतन देने में समस्या आ रही है। भुगतान नहीं होने की स्थिति में रिम्स की सफाई व्यवस्था से लेकर मरीजों को मिलने वाले भोजन पर भी ग्रहण लगने का संकट है। कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर काम ठप करने का भी मन बनाया है। 



समस्याओं से प्रबंधन अवगत, फिर भी ध्यान नहीं

इधर, प्रबंधन ने बताया कि इनकी समस्याओं से वे अवगत हैं, जिसके भुगतान के लिए काम शुरू कर दिया गया है। उपाधीक्षक डाॅ. शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि सन फेसिलिटी एजेंसी के कर्मियों के भुगतान का काम आगे बढ़ा है, जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा। जबकि जाना इंटरप्राइजेज के बारे में बताया कि एजेंसी ने समय पर बिल नहीं दिया। जब बिल दिया उस वक्त निदेशक पद खाली था, जिससे भी वक्त लगा और समस्या बढ़ी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने इनके बिल पर भी सवाल उठाया है, जिसका जवाब समिति की ओर से तैयार किया जा रहा है, उम्मीद है कि सारी चीजें व्यवस्थित हो जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment