मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : डॉ. बीपी कश्यप फिर बने झारखंड के गौरव, विट्रियो-रेटिना के क्षेत्र में एफएआईसीओ की मानद उपाधि से सम्मानित

--Advertisment--


Samachar Post,  रांची: कोलकाता में आयोजित अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के 82वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सम्मारोह में झारखंड रांची के नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी कश्यप को विट्रियो-रेटिना के क्षेत्र में एफएआईसीओ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान के सेक्रेटरी स्वामी नित्याकामानंदा के द्वारा प्रदान किया गया। यह मानद उपाधि देश के गिने चुने विट्रियो-रेटिना सर्जन्स को उनके रेटिना के क्षेत्र में किए गए कार्याें के सम्मान के लिए दी जाती है।

गौरतलब हो कि 1984 में डॉ. बीपी कश्यप ने झारखंड (तब बिहार) में पहली बार रेटिना ट्रीटमेंट की शुरुआत की थी। उस समय वह समूचे बिहार के इकलौते रेटिना सर्जन थे।1984 से लेकर 2004 तक वे झारखंड और बिहार के इकलौते रेटिना सर्जन रहे। आज झारखंड में रेटिना के क्षेत्र में जितनी भी नई तकनीके, मशीनें, ट्रीटमेंट पद्धति, रिसर्च, प्रशिक्षण इत्यादी मौजुद हैं, झारखंड में सबको लाने का श्रेय, डॉ. बीपी कश्यप को जाता है। 


2003 में प्रीमैच्योर बच्चों के आंखों के रेटिना का इलाज शुरू किया

डॉ. बीपी कश्यप ने 2003 में प्रीमैच्योर बच्चों के आंखों के रेटिना का इलाज शुरू किया। इन्होंने 2009 में रेटिना के सर्जरी की दुनिया की सबसे आधुनिक कॉन्स्टेलशन मशीन को लाना, रेटिना के इलाज के लिए इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की 2006 में शुरुआत करना, रेटिना के इलाज की सबसे आधुनिक मशीन, और अभी तक की झारखंड की एकमात्रा इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मशीन 2018 में लाना, 2021 में रेटिना के दवाइयों का झारखंड में पहला और अब तक का पहला क्लिनिकल ट्रायल शुरू करना, 2022 में झारखंड का पहला और एकमात्रा रेटिना का राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण सुविधा की शुरू करना आदि शामिल है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment