Samachar Post, रांची : ईडी की टीम ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को कोर्ट में पेश किया। रांची प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की विशेष कोर्ट में दोनों को पेश करने के बाद एजेंसी ने इनसे पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे। वहीं, संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसी मामले में एजेंसी में मंत्री आलमगीर आलम को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। बताते चले कि दोनों की गिरफ्तारी एक सप्ताह पूर्व बीते सोमवार को हुई थी।
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए