मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ब्रेकिंग : रांची में SI मीरा सिंह, कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के घर में ईडी की रेड; मीरा के घर 8 मोबाइल व 15 लाख नकद मिले, छापेमारी जारी

--Advertisment--


Samachar Post, रांची : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह रांची में छापा मारा है। यह छापेमारी तुपुदाना ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के तौर पर जाने जाने वाले जमीन कारोबारी लाल मोहितनाथ शाहदेव के घर पर चल रही है। छापेमारी के पीछे की वजह अवैध बालू और जमीन का धंधा बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक टीम ने सुबह तकरीबन छह बजे ही दबिश दी है। इधर, मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में मीरा सिंह के घर से 8 मोबाइल फोन और करीब 15 लाख कैश बरामद हो चुके हैं। छापेमारी अभी जारी है।

सूत्रों की मानें तो सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह और कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के बीच अच्छे संबंध है। संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं वजहों से रेड मारी गई। ईडी ने दोनों के तुपुदाना स्थित ठिकाने पर छापेमारी की है। फिलहाल छापेमारी जारी है। इस दौरान दोनों के आवास पर सेंट्रल पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

चर्चित पुलिस अधिकारी रही हैं मीरा सिंह

रांची के तुपुदाना ओपी की थाना प्रभारी मीरा सिंह चर्चित पुलिस अधिकारी रही हैं। मीरा सिंह रिश्वत लेने के आरोप में पहले जेल जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक मीरा सिंह वहीं पुलिस अफसर हैं, जिन्हें खूंटी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। मीरा के खिलाफ जांच अब भी एसीबी में लंबित है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment