मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

फेरबदल : अंजनी कुमार को विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार, बदले गए साहेबगंज के एसडीओ, अधिसूचना जारी

--Advertisment--


Samachar Post, रांची : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र को अपने कार्यों के साथ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, साहेबगंज एसडीओ के पद पर पदस्थापित रवि जैन को हटाते हुए समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार, दुमका का परियोजना निदेशक बनाया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शुक्रवार रात को अधिसूचना जारी की है। 

साहेबगंज के नए एसडीओ बने अंगारनाथ स्वर्णकार

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार को साहेबगंज का नया एसडीओ बनाया गया है। इससे पहले वे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त सचिव मोईनउद्दीन खान अब अपने कार्यों के साथ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment