मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

प्लंबर, कारपेंटर, हेयर ड्रेसर से लेकर सभी एक्सपर्ट मिलेंगे एक क्लिक पर

--Advertisment--

स्नैप एप लॉन्च करते सदस्य।

  • रांची के युवाओं ने शुरू किया अपना स्टार्टअप, स्नैप मोबाइल एप में 150 से अधिक वैंडर्स के साथ टाइअप, सभी ऑनलाइन
  • घर मेें छूटा सामान भी पिक कर स्नैप एप पहुंचाएंगी लोगों तक, फूल सिक्योरिटी के साथ कम चार्ज पर मिलेगी सेवा

Samachar Post, रांची : अब लोगों को ऑनलाइन न सिर्फ नए प्रोडक्ट्स मिलेंगे, बल्कि आम दिनों के जरूरत के हिसाब के अधिकांश चीज सिर्फ एक क्लिक पर मिलेंगे। रांची के 15 युवाओं की टीम ने मिलकर नया स्टार्टअप शुरू किया है। यह मोबाइल बेस्ड एप है। इसकी मदद से लोग घर बैठे ही प्लंबर से लेकर बाल काटने वाले नाई तक को घर बुलाकर सेवा ले सकते है। कोरोना काल में जब कई सेवाओं में सरकार द्वारा पाबंदी लगाई गई थी, लोगों के रोजगार छूट रहे थे तब इस टीम ने कुछ अलग करने की ठानी। इन्होंने स्नैप सर्विसेज की शुरूआत की। स्नैप सर्विसेज के डायरेक्टर अतिशय गुप्ता ने बताया कि इस मोबाइल एप के जरिए डोर स्टेप सर्विसेज पहुंचाना लक्ष्य है। शहर पूरी तरह से डिजीटल हो चुका है। रांची के 15 लाख से अधिक लोग स्मार्ट फोन यूजर है। जो रोजाना डिजीटल बैंकिंग, मार्केटिंग, शॉपिंग और खाना मंगवाते है। यहां तक कि समाचार भी ऑनलाइन पढ़ते है। उन्होंने बताया कि स्नैप सर्विसेज की मदद से लोगों को प्लंबर, कारपेंटर, पेंटर, हेयर डे्रसर (नाई), मेक अप एक्सपर्ट, मेंहदी एक्सपर्ट, गार्डनिंग, पेट सर्विस, गाड़ी मरम्मत आदि सेवाएं घर पर मिलेगी। वहीं इससे वैसे लोगों को रोजगार भी आसानी से मिल सकेगी जो कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं।

घर में छूटा सामान भी लोगों तक पहुंचाएगा स्नैप

स्पैन सर्विसेज की सीईओ अदिति गुंजा ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि लोगों की जरूरत का सामान घर पर ही छूट जाता है और समय के अभाव में उसे लाना संभव नहीं होता, इस एप की मदद से इस परेशानी से भी निजात मिलेगा। एप में रिक्वेट करने के बाद अपना लोकेशन सेट करना होगा, एक अल्टरनेट मोबाइल नंबर डालना होगा। जिसके बाद स्नैप की डिलीवरी व पिकअप टीम घर तक पहुंचकर सामान लोगों तक पहुंचाएगी। यह एप पुरी तरह से भरोसेमंद होगा। खास बात यह है कि इसका मुख्य कार्यालय भी रांची में ही, जिससे कोई परेशानी होने पर उसका समाधान किया जाएगा। 

गुगल प्ले स्टोर से कर सकते है डाउनलोड

एप को गुगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जाता सकता है। मोबाइल स्पेस को ध्यान में रखते हुए इसे काफी कम एमबी का तैयार किया गया है। स्नैप के डायरेक्टर अतिशय ने बताया कि फिल्हाल इस सर्विस की शुरूआत रांची में की गई है, लेकिन आने वाले छह महीने के भीतर जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग व दुमका में भी शुरू किया जाएगा। इस स्टार्ट अप को शुरू करने में एप के प्रोजेक्ट असिस्टेंट डायरेक्टर आदित्य सिंह, निधि रानी, मनोरमा सिंह, राहुल सिंह, कंसल्टेंट संतोष गुप्ता, एसबी गुप्ता, अर्चना गुप्ता का सहयोग है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment