मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर : आरमरी ग्राउंड में फ्रेंडली क्रिकेट का आयोजन, जेएसआर-2 ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

--Advertisment--

Samachar Post, जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित आरमरी ग्राउंड में मंगलवार को जेंग यूआन लिमिटेड द्वारा कर्मियों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट मैच में जेएसआर 1 और जेएसआर 2 की टीमों ने हिस्सा लिया। मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जमकर छक्के-चौके लगाए। इसमें जेएसआर-2 ने जेएसआर-1 को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर जेएसआर-2 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जेएसआर-1 ने निर्धारित 16 ओवर में 111 रन का  स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें आशीष विभर ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। 

इधर, जवाबी पारी खेलने उतरी जेएसआर-2 की टीम ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से करते हुए 7 विकेट से भारी जीत दर्ज की। जेएसआर 2 की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मनोज मंडल ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच खेले गए फ्रेंडली मुकाबला काफी राेमांचक रहा। अंत में जेंग यूआन के एरिया सेल्स मैनेजर अमित रॉय ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए कहा कि फ्रेंडली मैच का मुख्य उद्देश्य टीम वर्क, खेल भावना और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना था।
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment