मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सदर अस्पताल चाईबासा में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को बांटे गए मदर केयर किट

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल चाईबासा में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। 1 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान जिले में स्तनपान को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जुझार माझी ने कहा कि नवजात शिशु के स्वस्थ विकास के लिए जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रसव कराने वाली प्रत्येक माता को स्तनपान से संबंधित उचित परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि शिशु को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।

छह माह तक केवल मां का दूध देने की सलाह

डीआरसीएचओ डॉ. मीनू कुमारी ने कहा कि जन्म से लेकर छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इसके बाद पूरक आहार शुरू करते हुए कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। एसीएमओ डॉ. मीना कालुंडिया ने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता बताते हुए नवजात शिशु को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें : रांची में युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका, चट्टान के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

माताओं को दिए गए मदर केयर किट और पौष्टिक फल

कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को मदर केयर किट एवं पौष्टिक फल वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्तनपान की सही तकनीक, स्वच्छता और शिशु देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग पदाधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में धात्री माताएं मौजूद रहीं। सभी ने स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment