मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, मध्यमग्राम में वारदात के बाद बढ़ा तनाव

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद जारी राजनीतिक तनाव के बीच उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम से बड़ी वारदात सामने आई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला 6 मई की रात मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी का पीछा किया और सुनसान इलाके में घेरकर कई राउंड फायरिंग कर दी।

मौके पर मौत, एक घायल

करीब से की गई गोलीबारी में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा को रोकने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: गढ़वा को जगमग बनाने की तैयारी, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने दिए 10 लाख रुपये

‘पूर्व नियोजित हत्या’ का दावा

शुभेंदु अधिकारी ने इस हत्या को “पूर्व नियोजित साजिश” बताया है। उनका दावा है कि हमलावर कई दिनों से रेकी कर रहे थे और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं और संदिग्ध हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहन के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।

बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

इस घटना के बाद उत्तर 24 परगना समेत कई इलाकों में तनाव बढ़ गया है। राजनीतिक गलियारों में इस हत्या को चुनाव बाद बढ़ती हिंसा और सत्ता संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/garhwa-jagmug-garhwa-yojana-mla-satyendranath-tiwari-10-lakh-street-light-project/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment