मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में टला बड़ा हादसा: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, यातायात बंद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब रात 12:45 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि करीब 33 मीटर हिस्सा नदी में समा गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

समय रहते हटाए गए वाहन, टला बड़ा नुकसान

घटना के समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से सभी को सुरक्षित हटा लिया गया। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है और दोनों छोर पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, एसएसपी प्रमोद यादव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट पर शुरू होगा ‘उड़ान यात्री कैफे’, सस्ता मिलेगा खाना

यातायात डायवर्ट, वैकल्पिक रूट जारी

प्रशासन ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है।

वैकल्पिक मार्ग:

  • भागलपुर → सुल्तानगंज → मुंगेर पुल → नवगछिया

पुलिस बल तैनात कर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। प्रशासन ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए बुलाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुल की मरम्मत और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-airport-udaan-yatri-cafe-cheap-food-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment