मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अबुआ अधिकार मंच के वेदांत कुमार, पर्यावरण अभियान पर हुई चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अबुआ अधिकार मंच के वेदांत कुमार ने पटना में मुलाकात की। इस दौरान वेदांत कुमार ने संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियानों और गतिविधियों की जानकारी साझा की। वेदांत कुमार ने बताया कि अबुआ अधिकार मंच के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ रहे हैं और समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों युवा इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :गॉलब्लैडर सर्जरी के बाद सचिवालय कर्मी की मौत, विधानसभा परिसर में सहकर्मियों का धरना

नीतीश कुमार ने की सराहना

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने वेदांत कुमार और उनके संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और पर्यावरण के लिए आगे आकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक सोच रखने वाले और सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवाओं से मिलकर खुशी होती है। साथ ही वेदांत कुमार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया। इस मुलाकात को लेकर अबुआ अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-anjana-tiwari-death-after-gallbladder-surgery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment