धनबाद में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, शव सेप्टिक टैंक से बरामद

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : वासेपुर आरा मोड़ मटकुरिया चेकपोस्ट क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक सोनू यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को सरकारी आंगनबाड़ी स्कूल के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया।

घटना का विवरण

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या धारदार हथियार से की गई। डीएसपी नौशाद आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को तत्काल जांच का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : झारखंड: 22 से 28 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द, रेल यातायात प्रभावित

परिजनों की प्रतिक्रिया

सोनू यादव के परिवार ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

आगे की कार्रवाई

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे मूल कारणों और संदिग्धों की पहचान कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें