मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

वैशाली में यात्री बस और ऑटो की भीषण टक्कर: 3 की मौत, 7 गंभीर घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक यात्री बस और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर के कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर जा गिरे।

यह भी पढ़ें: रिम्स अतिक्रमण अभियान में तनाव: गरीबों के घर तोड़े गए, बड़ी इमारतों पर नरमी का आरोप

मृतक की पहचान और ग्रामीणों का मुआवजे के लिए विरोध

मृतकों की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामचक निवासी मो। दिलशेर, वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी राजगीर कुमार और लालगंज थाना क्षेत्र के दिलीप राय के रूप में की गई है। घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-rims-encroachment-drive-controversy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment