मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा- यात्री बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में शिलापनी के पास मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :हाइवा चालक की झुलसकर मौत, आत्मदाह की आशंका

बस में कुल 19 यात्री थे सवार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान गोविंद बल्लभ (80)जमोली, पार्वती देवी (75) जमोली (पत्नी गोविंद बल्लभ), सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65) जमोली, तारा देवी (50) बाली, गणेश (25), उमेश (25)एक अज्ञात युवक की पहचान जारी है।

घायलों में चालक और 2 महिलाएं भी शामिल

नंदा बल्लभ (50), राकेश कुमार (40), नंदी देवी (40), हंसी सती (36), मोहित सती (16), बुद्धि बल्लभ (58), हरीचंद्र (62), भूपेंद्र सिंह (64), जितेंद्र रेखाड़ी (37), नवीन चंद्र (55) बस चालक, हिमांशु पालीवाल (17), प्रकाश चंद (43), जितेंद्र रेखाड़ी (37), प्रकाश चंद (43) शामिल हैं।

CM धामी ने जताया गहरा दुख, दिए मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले। मेडिकल सुविधाओं में कोई कमी न हो, सरकार राहत कार्य पर सीधी नजर रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/gumla-kamdara-hyva-driver-self-immolation-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment