विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव परिवार संग यूरोप रवाना, एनडीए ने उठाए सवाल

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पाँचवाँ और अंतिम दिन है। इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने यूरोप रवाना हो गए हैं। सत्र के पहले दिन वे विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में शामिल हुए थे, लेकिन इसके बाद तीन दिनों तक सदन में उनकी अनुपस्थिति पर एनडीए लगातार सवाल उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: बेजुबान की मसीहा बनी रानी सिंह, पिछले कई वर्षों से कर रही हैं सेवा

परिवार संग छुट्टियों पर

सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव अपनी पत्नी, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने विदेश गए हैं। महागठबंधन ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुना है, ऐसे में सत्र के दौरान उनकी गैरहाज़िरी चर्चा का विषय बनी हुई है।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का हमला

सत्र के अंतिम दिन जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी की विदेश यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, सत्र शुरू हुआ और नेता प्रतिपक्ष गायब हैं। जानकारी मिल रही है कि वे परिवार के साथ यूरोप गए हैं, जबकि उनके पिता बीमार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर रमीज भी तेजस्वी के साथ विदेश गया है। नीरज कुमार ने सवाल किया, अगर रमीज उनके साथ गया है तो क्या अदालत से इसकी अनुमति ली गई है? अगर ली है, तो उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर साझा करें।

Share this news

संबंधित खबरें