रांची में टेंडर हार्ट स्कूल की छात्राओं ने जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Rupa Kumari | August 26, 2026 | 11:08 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : टेंडर हार्ट स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस मौके पर छात्राओं ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के 100 से अधिक जवानों की कलाइयों पर अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं।राखी बांधते समय छात्राओं ने जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भाईचारे की भावना व्यक्त की। छात्राओं के इस आत्मीय स्नेह से जवान भी भावुक नजर आए। कार्यक्रम के जरिए जवानों और छात्राओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया गया।

सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजीं 5 हजार से ज्यादा राखियां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने बताया कि हाल ही में स्कूल की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सेना के जवानों के लिए 5 हजार से अधिक राखियां भेजी हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर हार्ट परिवार के लिए राष्ट्रसेवा किसी एक पर्व या अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय परिवार देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाता रहेगा।

छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

रक्षाबंधन कार्यक्रम में छात्राओं ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता जाहिर की। जवानों ने भी छात्राओं के स्नेह को खुशी के साथ स्वीकार किया। कार्यक्रम ने देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करने के साथ छात्राओं को राष्ट्रसेवा के महत्व से जोड़ने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें : रांची में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, मोबाइल को लेकर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Share this news

संबंधित खबरें