बिहार की सड़कों पर तेजप्रताप यादव का जलवा, हरे रंग की सुपरबाइक पर दिखा प्रोफेशनल राइडर लुक

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार की राजनीति के चर्चित नेता तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने TY Vlog पर हरे रंग की सुपरबाइक पर सवारी का वीडियो साझा किया है। वीडियो में तेजप्रताप सिर से पांव तक प्रोफेशनल राइडिंग गियर और हेलमेट में सड़कों पर फर्राटा भरते दिख रहे हैं।

वीडियो की खास बातें

तेजप्रताप का ‘कूल’ अंदाज युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। हरे रंग की बाइक का चयन उनके पिता लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के रंग से जोड़ा जा रहा है। व्लॉग में वे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पूरी राइडिंग किट के साथ नजर आए। तेजप्रताप का यह सुपरबाइक अवतार उनके पहले के कृष्ण भक्ति, जिम और साइकिल राइड व्लॉग्स से अलग और नया है।

यह भी पढ़ें: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: मालिकों को दिल्ली कोर्ट से 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

राजनीति से दूरी, हॉबी का मज़ा

फिलहाल राजनीति से दूर, तेजप्रताप अपनी हॉबी और राइडिंग का आनंद ले रहे हैं। उनका यह व्लॉग यह दर्शाता है कि वे अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी इस ‘ग्रीन मशीन’ की रफ्तार बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म देती है या नहीं।

Share this news

संबंधित खबरें