मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

‘हरे गमछे वालों’ बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले- मुझे उनकी सोच पर हंसी आती है

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “हरे गमछे वालों” वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की सोच पर हंसी आती है और इस तरह का बयान किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

यह भी पढ़ें :बिहार में पुलिस की हुई तलाशी! सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर पहुंचे जवानों को गुर्गों ने रोका

“राज्य का खजाना खाली है”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार का खजाना खाली हो चुका है और सरकार महिलाओं से किए गए वादे भी निभा नहीं पा रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के समय महिलाओं के खाते में एक बार पैसे भेजे गए थे, लेकिन उसके बाद दोबारा राशि ट्रांसफर नहीं की गई।

“राजद को टारगेट किया जा रहा”

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को निशाना बनाकर मुख्यमंत्री बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी राज्य में तनाव और हिंसा का माहौल पैदा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के बयान के बाद बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी लगातार तेज हो गई है। विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं, जबकि सत्ताधारी पक्ष भी अपने बयान पर कायम नजर आ रहा है। राजनीतिक हलकों में अब इस मुद्दे को लेकर बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-sonu-monu-gang-police-search-viral-video/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment