मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

RJD पर तेज प्रताप का बड़ा बयान: “पार्टी टूट सकती है”, तेजस्वी पर साधा निशाना

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है और यह कभी भी टूट सकती है। तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे जनता से दूरी बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि पार्टी की कमजोरी का एक बड़ा कारण यही है।

यह भी पढ़ें :बैद्यनाथ धाम में टूटा ‘गठबंधन धागा’, श्रद्धालुओं में बढ़ी उत्सुकता; प्रसाद पाने की लगी होड़

“25 विधायक अलग हो सकते हैं”

एक मीडिया बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने दावा किया कि पार्टी के भीतर असंतोष है और करीब 25 विधायक कभी भी अलग हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब से वे पार्टी से अलग हुए हैं, RJD और कमजोर हुई है। बयान के दौरान तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे और राजनीति में काफी सीनियर हैं। साथ ही उन्होंने उन्हें अपने परिवार के करीब बताते हुए “चाचा” कहा।

बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच बयान

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच पुराने संबंध रहे हैं। राजनीति में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते अपनी जगह कायम रहते हैं। तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार की राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में नए सियासी समीकरण बन रहे हैं।

सियासी हलकों में बढ़ी चर्चा

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि RJD के भीतर इसका क्या असर पड़ता है।

https://samacharpost.live/2026/04/baidyanath-dham-gathbandhan-thread-breaks-devotees-reaction-deoghar-temple/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment