मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राबड़ी आवास पर तेज प्रताप की मौजूदगी से सियासी हलचल, क्या पिघल रही है लालू परिवार की दूरियां?

--Advertisment--

  • तेजस्वी के बेटे के साथ वीडियो वायरल, पारिवारिक नजदीकियों के संकेत पर चर्चाएं तेज

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव का राबड़ी देवी के आवास पर नजर आना नई अटकलों को जन्म दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव के छोटे बेटे इराज के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद तेज प्रताप ने 27 मार्च को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने भावनात्मक संदेश लिखा “बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत। इस दौरान बैकग्राउंड में “पापा मेरी जान” गाना भी बजता सुनाई दे रहा है, जिसमें चाचा-भतीजे की नजदीकियां साफ झलक रही हैं।

जन्मदिन के मौके पर पहुंचे आवास

बताया जा रहा है कि 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन था। इसी मौके पर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया। वीडियो और हालिया मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या लालू परिवार में चल रही दूरियां अब खत्म होने लगी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी ने रिश्तों में नरमी के संकेत दिए थे।

यह भी पढ़ें: जूते में छिपा सांप बना खतरा, डसने के बाद पुलिसकर्मी ने बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

सियासी मायने भी अहम

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर परिवार में मेल-मिलाप होता है, तो इसका असर बिहार की सियासत पर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन तस्वीरें और वीडियो कई सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/biharsharif-policeman-bitten-by-snake-caught-snake-in-bottle-hospital-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment