मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज प्रताप यादव के आवास में चोरी का दावा, PA पर 20 लाख रुपये और कीमती सामान ले जाने का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने आवास से नकदी और कीमती सामान चोरी होने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने अपने निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद तेज प्रताप यादव स्वयं सचिवालय थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आवास से लगभग 20 लाख रुपये नकद समेत कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आभूषण गायब हैं।

20 लाख नकद समेत कई सामान चोरी होने का दावा

एफआईआर में तेज प्रताप यादव ने बताया है कि अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये, जो कथित तौर पर पार्टी फंड की राशि थी, गायब हैं। इसके अलावा सोने की चेन, अंगूठी, आईफोन, मैकबुक, आईपैड, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और अन्य कीमती सामान चोरी होने का दावा किया गया है।

PA मोतीलाल राय पर लगाया आरोप

तेज प्रताप यादव का आरोप है कि उनके ड्राइवर अनिल यादव और सहयोगी विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था। इसी आधार पर उन्होंने अपने PA को चोरी का मुख्य आरोपी बताया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: रांची: तुपुदाना में महिला का शव मिलने से सनसनी, गैंगरेप की आशंका में 3 लोग हिरासत में

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। तेज प्रताप यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। इस घटना के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। फिलहाल पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

https://samacharpost.live/2026/06/ranchi-tupudana-woman-body-case-3-detained-gangrape-suspicion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment