मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज प्रताप के घर का बिजली बिल विवाद, विभाग ने रिकवरी शुरू की

--Advertisment--

  • बकाया राशि कितनी है?

Samachar Post डेस्क, बिहार : राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के निजी आवास का बिजली बिल पिछले तीन साल से बकाया है। बिजली विभाग के मुताबिक कुल बकाया रकम 3.56 लाख रुपये है। अंतिम भुगतान 20 जुलाई 2022, 1.04 लाख रुपये, नवंबर 2025 तक बकाया राशि में मूल बिल 2.30 लाख, विलंब शुल्क 23,681 रुपये और अन्य प्रभार 71,142 रुपये शामिल हैं, जिससे कुल 3.24 लाख रुपये से अधिक हो गया है।

यह भी पढ़ें: डॉ. अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने संसद में श्रद्धांजलि अर्पित की

कनेक्शन और मीटर की स्थिति

तेज प्रताप को सरकारी आवास भी मिला हुआ है, लेकिन वे अपने निजी मकान का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान भी उनका कनेक्शन पुराने मीटर पर चल रहा था, जिससे मामला और सवालों के घेरे में आया।

बिजली विभाग की कार्रवाई

विभाग ने रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी है और नोटिस भेजा है। यदि बकाया राशि नहीं चुकती है, तो कनेक्शन काटने का कदम भी उठाया जा सकता है। अभी तक तेज प्रताप या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

https://samacharpost.live/2025/12/ambedkar-69th-punyatithi-president-pm-paid-tribute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment