मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार की सियासत में ‘टीम निशांत’ की एंट्री, जदयू के युवा विधायकों ने कहा- अब वारिस को सौंपिए ताज

--Advertisment--

  • पटना में 14 युवा विधायकों की बैठक, बोले- निशांत कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2030 का चुनाव

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार रूकी राजनीति में एक नया सियासी समीकरण उभरता दिखाई दे रहा है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर जदयू के युवा विधायकों के बीच हलचल तेज हो गई है। पटना में जदयू विधायक रूहेल रंजन के आवास पर पार्टी के करीब 14 युवा विधायक इकट्ठा हुए। इस बैठक में सभी विधायकों ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी का ताज निशांत कुमार को सौंपा जाए।

यह भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा: मैक्लुस्कीगंज के मुद्दे पर नोकझोंक, सवाल के विभाग को लेकर छिड़ी बहस

‘टीम निशांत’ बनाकर किया समर्थन का ऐलान

बैठक में शामिल युवा विधायकों ने खुद को “टीम निशांत” बताया और कहा कि आने वाले समय में वे निशांत कुमार के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। विधायकों का दावा है कि 2030 का विधानसभा चुनाव भी निशांत कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। विधायकों का कहना है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने “2025 से 2030 फिर से नीतीश” के नारे पर भरोसा जताया और एनडीए को भारी बहुमत दिया। हालांकि पार्टी के अंदर अब नई पीढ़ी यह चाहती है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए नए नेतृत्व को मौका दिया जाए।

निशांत को बताया ‘नीतीश का वर्जन-2’

जदयू विधायक शुभानंद मुकेश ने निशांत कुमार को “नीतीश कुमार का वर्जन-2” बताया और कहा कि वे बिहार की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं विधायक समृद्ध वर्मा का कहना है कि निशांत कुमार में नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ाने की क्षमता है। इसके अलावा चेतन आनंद ने कहा कि अब निशांत कुमार बिहार की राजनीति की मांग बन चुके हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-assembly-mccluskieganj-tourism-issue-debate-prakash-ram-yogendra-prasad/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment