मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड को मिल सकती है दो नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें, टाटानगर से मुंबई और वाराणसी के लिए भेजा गया प्रस्ताव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड के समक्ष टाटानगर को दो नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर टाटानगर से मुंबई और वाराणसी के बीच आधुनिक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी।

टाटानगर-चक्रधरपुर होकर मुंबई जाएगी स्लीपर वंदे भारत

प्रस्ताव के अनुसार शालीमार (कोलकाता) से मुंबई के बीच चलने वाली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला मार्ग से किया जाएगा। इस योजना को मंजूरी मिलने पर टाटानगर को पांचवीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

टाटानगर से वाराणसी के लिए भी प्रस्ताव

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने टाटानगर और वाराणसी के बीच भी नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इससे पूर्वी भारत के प्रमुख धार्मिक और व्यावसायिक केंद्रों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी स्थापित होने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 11 जून को गार्डनरीच मुख्यालय से दोनों प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिए थे। फिलहाल अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद ट्रेनों के संचालन, समय-सारणी और स्टॉपेज को लेकर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा तेज और आरामदायक सफर

स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक कोच, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और कम यात्रा समय इन ट्रेनों की प्रमुख विशेषताएं होंगी। इससे रातभर की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। फिलहाल टाटानगर से पटना और बरहमपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा रांची-हावड़ा और राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होती हैं। नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के शुरू होने से झारखंड का रेल नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें: पटना बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में उठा था मुद्दा

जानकारी के अनुसार, जून में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे जोन रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में रांची के सदस्य अरुण जोशी ने टाटानगर से मुंबई के लिए बेहतर रेल सुविधा की मांग उठाई थी। बैठक में बंद पड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस को स्लीपर और एसी कोच के साथ पुनः शुरू करने का सुझाव भी दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हावड़ा और शालीमार से टाटानगर होकर मुंबई के लिए आठ ट्रेनें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए नए प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment