मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

टाटा जू में ब्लैकबक की मौत से हड़कंप, 6 दिन में 10 हिरण खत्म

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में काले हिरणों की लगातार मौत ने प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। 1 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच कुल 10 ब्लैकबक की मौत हो चुकी है। जू में पहले 18 काले हिरण थे, अब केवल 8 ही बचे हैं। जू प्रबंधन ने बताया कि सभी मृत हिरणों के नमूने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: दुमका में श्रवण जालान के साले नवीन पटवारी के ठिकानों पर ACB का छापा

जू प्रशासन की कार्रवाई

जू के उप निदेशक डॉ. नइम अख्तर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पशुचिकित्सा टीम लगातार काम कर रही है। एनिमल हसबैंड्री विभाग और रांची वेटरिनरी कॉलेज के विशेषज्ञ भी मदद कर रहे हैं। शेष हिरणों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और उनके उपचार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। प्रबंधन ने बचाए हुए हिरणों की देखभाल बढ़ा दी है। सभी शाकाहारी जानवरों के लिए बायोसेक्योरिटी उपाय कड़े किए गए हैं और बाड़ों की साफ–सफाई व प्रबंधन को मजबूत किया गया है।

https://samacharpost.live/2025/12/dumka-acb-vinay-choubey-naveen-patwari-chhapemaari/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment