मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, समारोह में CM नीतीश कुमार रहे मौजूद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें संगम कुमार साहू ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पटना पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

12 मार्च को पटना पहुंचने के बाद नए राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर डॉ. प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: LPG संकट से हाहाकार: पटना में 500 मीटर लंबी लाइन, कई जिलों में सिलेंडर के लिए मारामारी

शपथ ग्रहण के लिए की गई विशेष तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली थीं। सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम के संचालन को लेकर लोक भवन में व्यापक तैयारियां की गई थीं, ताकि समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

सैन्य सेवा में रहा लंबा अनुभव

सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हैं और उनके पास लगभग 40 वर्षों का सैन्य अनुभव है। उन्होंने कई संवेदनशील क्षेत्रों में जिम्मेदारियां निभाईं, खासकर जम्मू-कश्मीर में। वर्ष 2012 से 2014 के बीच वे श्रीनगर स्थित चिनार कोर (15 कोर) के कमांडर रहे और आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया।

‘हार्ट्स एंड माइंड्स’ नीति पर दिया जोर

सैन्य सेवा के दौरान हसनैन ने “हार्ट्स एंड माइंड्स” नीति पर विशेष जोर दिया। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों का विश्वास जीतना और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना था। इसके तहत शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े कई कार्यक्रम भी शुरू किए गए।

रिटायरमेंट के बाद भी रहे सक्रिय

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया और वे कश्मीर विश्वविद्यालय के चांसलर भी रहे। अब उनका प्रशासनिक अनुभव बिहार के विकास और शासन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/lpg-gas-shortage-bihar-long-queues-patna-darbhanga-jamui/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment