मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की जांच के लिए BJP ने बनाई सात सदस्यीय टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : रांची/गोड्डा सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जो 17 अगस्त को गोड्डा जाकर सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात करेगी और पूरी घटना की जानकारी जुटाएगी।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह मुठभेड़ नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। पार्टी ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे लेकर एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है।

टीम का नेतृत्व करेंगे अर्जुन मुंडा

इस जांच दल का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। टीम का गठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर किया गया है।

जांच टीम में शामिल नेता :

  • अर्जुन मुंडा (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • अमर बाउरी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)
  • भानु प्रताप शाही (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक)
  • सुनील सोरेन (पूर्व सांसद)
  • अमित मंडल (पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता)
  • रणधीर सिंह (पूर्व विधायक)
  • अनीता सोरेन

विपक्ष का हमला

भाजपा के शीर्ष नेता और तीन पूर्व मुख्यमंत्री—बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन—पहले से ही इस एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं। अब पार्टी की यह टीम गोड्डा जिले में जाकर पुलिस कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करेगी।

यह भी पढ़ें : नेमरा पहुंचे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

पृष्ठभूमि

बता दें कि सूर्या हांसदा कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुके थे। उन्होंने कई राजनीतिक दलों से चुनाव भी लड़ा था। 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विपक्ष इस एनकाउंटर को लेकर सरकार पर हमलावर है।

https://samacharpost.live/2025/08/shibu-soren-sanskar-bhoj-nemra-ramgarh-revant-reddy-visit/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment