मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीवान में शिक्षिका की निर्मम हत्या, टुकड़ों में मिला शव; पति गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: सीवान जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराधियों ने महिला की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए और बोरे में भरकर NH-227A पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की लव मैरिज हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान आराध्या कुमारी के रूप में हुई है। वह सारण जिले के नयका बड़का बैजूटोला की रहने वाली थीं और वर्तमान में छपरा शहर के उत्तरी दहियांवा मोहल्ले में रह रही थीं। आराध्या नेहरू चौक स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 7 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लेकर फरार बदमाश

पिता ने पति पर लगाया आरोप

मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 12 अप्रैल को छपरा स्थित आवास से आराध्या का अपहरण कराया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आराध्या ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस का मानना है कि आपसी विवाद इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/barhi-hazaribagh-bank-of-maharashtra-7-crore-gold-loot-daylight-robbery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment