मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिवान में सड़क हादसा: ट्रक ने किशोरी को कुचला, पुलिस की देरी पर भड़के लोग, 5 घंटे तक जाम

--Advertisment--

  • हादसा और जान गंवाने वाली किशोरी

Samachar Post डेस्क, रांची : सिवान जिले के सिसवन ढाला के पास मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 15 वर्षीय किशोरी शबनम खातून की मौत हो गई। शबनम की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी अफरोज अली की पुत्री के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दौरान सिवान की ओर से आ रही बाइक पर बैठी शबनम बाइक से गिर गई और बगल से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक फरार, लोगों का गुस्सा फूटा

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 और नगर थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन लगभग तीन घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, अगले दो दिन नहीं मिलेगी राहत

सिवान – सिसवन मार्ग जाम, हड़कंप मच गया

पुलिस की देरी के कारण सिवान–सिसवन मुख्य मार्ग 5 घंटे तक बंद रहा। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी का भी विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मामला शांत होने के बाद शबनम का शव सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-cold-wave-weather-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment