मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC 10वीं टॉपर शिवांगी को बड़ा तोहफा, सिमडेगा DC कंचन सिंह उठाएंगी पूरी पढ़ाई का खर्च

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा: सिमडेगा की बेटी शिवांगी कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं परीक्षा में स्टेट टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। शिवांगी की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने उनकी आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में की गई घोषणा

यह घोषणा सिमडेगा जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि शिवांगी जब तक पढ़ाई जारी रखेंगी, तब तक का पूरा खर्च वे अपने निजी स्तर पर वहन करेंगी। शिवांगी कुमारी का सपना न्यायिक सेवा (ज्यूडिशरी) में जाकर देश की सेवा करना है। अब डीसी के सहयोग से उनका यह सपना और मजबूत हो गया है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में आर्थिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: BREAKING: देशभर में मोबाइल पर बजा इमरजेंसी अलर्ट सायरन, सरकार ने बताया टेस्टिंग का हिस्सा

जिले के लिए बनी प्रेरणा

शिवांगी की सफलता और प्रशासन की पहल ने पूरे जिले में सकारात्मक संदेश दिया है। यह कदम न केवल प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि बेटियों की शिक्षा को भी नई दिशा देगा।

https://samacharpost.live/2026/05/india-emergency-mobile-alert-test-ndma-dot-cell-broadcast/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment