मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

UGC NET December 2026: आवेदन शुरू, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई; दिसंबर में होगी परीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस दिन रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता निर्धारित की जाएगी। परीक्षा देशभर में 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।

28 अक्टूबर तक आवेदन, विलंब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर तक मौका

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक ही आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 29 से 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा। आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 2 से 4 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य वर्ग: 1,150 रुपये
  • सामान्य-EWS और OBC-NCL: 600 रुपये
  • SC, ST, दिव्यांग और थर्ड जेंडर: 325 रुपये

अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 28 अक्टूबर 2026 है।

14 से 19 दिसंबर तक होगी परीक्षा

एनटीए के कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर भी जा सकते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मां BIT मेसरा में करती हैं साफ-सफाई, बेटी आरती कुमारी ने इंजीनियरिंग में हासिल की PhD; संघर्ष की प्रेरक कहानी

JTET 2026 में बड़ा बदलाव, 5.60 लाख अभ्यर्थियों की OMR शीट पर पहले से दर्ज होंगे नाम और रोल नंबर

JSSC फील्ड वर्कर परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, संताली अभ्यर्थियों ने की दोबारा परीक्षा कराने की मांग

SIR में हजारीबाग की चुनौती, करीब एक लाख मतदाताओं तक अब भी नहीं पहुंचा नोटिस

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, तकनीक को शक्ति और विवेक को मार्गदर्शक बनाएं

1 लाख रुपये के मानदेय पर नियुक्त होंगे 2 विशेषज्ञ, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शैक्षणिक गुणवत्ता पर देंगे जोर

Leave a Comment