मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा में बेटे ने पिता की हत्या की, शराब के नशे में हुआ था विवाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के केऊंदडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विनोद केरकेट्टा अपने पिता के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी ने पास रखे धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :बिहार के अररिया में सनसनीखेज हत्या, युवक की गला रेतकर हत्या

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/araria-murder-case-bihar-law-order-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment