मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा के शांति भवन मेडिकल सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप, कांग्रेस नेता ने जांच की मांग की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : दिलीप तिर्की, आदिवासी प्रदेश कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर, ने सिमडेगा के शांति भवन मेडिकल सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को आवेदन सौंपा है। उन्होंने अस्पताल के संचालन की विस्तृत जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिलीप तिर्की ने कहा कि शांति भवन मेडिकल सेंटर को 100 बेड वाले बहुविशेषज्ञ अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा है, लेकिन इसका कामकाज राज्य सरकार के स्वास्थ्य नियमों, श्रम कानूनों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है। आरोप है कि आईपीएचएस मानकों के अनुसार आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई है और कई विभाग केवल कागजों में ही दर्शाए गए हैं।

स्टाफ और सुविधाओं की भारी कमी

उन्होंने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय मानकों से काफी कम है। साथ ही, जरूरी डायग्नोस्टिक, लैब और इमरजेंसी सुविधाएं भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में रेलवे कर्मियों की रैली, स्टाफ की कमी और सुविधाओं को लेकर बुलंद हुई आवाज

वेतन, लाइसेंस और प्रबंधन पर सवाल

दिलीप तिर्की के अनुसार, यह अस्पताल एक मिशनरी ट्रस्ट के अंतर्गत पंजीकृत है, लेकिन वर्तमान में इसका संचालन कॉरपोरेट लोगों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा, अस्पताल का एफसीआरए लाइसेंस रद्द होने, बिना विज्ञापन के उच्च वेतन पर नियुक्तियां किए जाने, प्रदूषण लाइसेंस और फायर लाइसेंस के अभाव तथा भवन में रैंप सुविधा नहीं होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

जांच का आश्वासन

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिविल सर्जन, सिमडेगा ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और मानक अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

https://samacharpost.live/2026/02/pakur-railway-union-rally/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment