मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा में निजी स्कूलों की मनमानी पर DC सख्त, अतिरिक्त फीस लौटाने का आदेश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा: सिमडेगा में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से अतिरिक्त फीस वसूले जाने के मामले पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त  कंचन सिंह ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति द्वारा तय फीस से अधिक राशि लेना स्वीकार्य नहीं होगा। प्रशासन के अनुसार जिले के 58 निजी विद्यालयों के खिलाफ अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायतें मिली थीं। इनमें से 44 विद्यालय अभिभावकों को अतिरिक्त राशि वापस कर चुके हैं, जबकि बाकी स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर फीस लौटाने का निर्देश दिया गया है।

तय समय में राशि नहीं लौटाने पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर आदेश का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शिक्षा विभाग को इस मामले की निगरानी करने का निर्देश भी दिया है। बैठक में DC ने यह भी साफ किया कि किसी भी अभिभावक को किसी विशेष दुकान से ड्रेस, किताब या अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन फीस लेने पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: डी-लिस्टिंग की मांग को लेकर दिल्ली में 24 मई को ‘गर्जना रैली’, गिरिडीह से रवाना हुए 200 से अधिक आदिवासी

हॉस्टलों की व्यवस्थाओं की भी होगी जांच

बैठक में निजी विद्यालयों के हॉस्टलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि हॉस्टलों में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।शिक्षा विभाग को जिले के सभी निजी हॉस्टलों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

https://samacharpost.live/2026/05/giridih-tribal-security-forum-delhi-garjana-rally-d-listing-demand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment