Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में मंगलवार तड़के अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जोराम बिजली पावर हाउस, रानीबंध के पास एक जंगली हाथी सीधे सड़क पर निकल आया। हाथी के सड़क पर आ जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्कूल जा रहे बच्चों सहित कई राहगीरों को वहीं रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथी के लौटते ही सड़क पर यातायात सामान्य हो गया और फंसे वाहन आगे की ओर बढ़ सके।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में आज ध्वजारोहण समारोह, दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री फहराएंगे भगवा ध्वज




















