मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नेमरा में आज होगा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे रांची से उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) के लिए रवाना हो गया। वहां आज दोपहर 3 बजे उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अनुमान है कि उनका पार्थिव शरीर करीब 2:30 बजे नेमरा पहुंचेगा।

पूरे झारखंड में गहरा शोक

गुरुजी के निधन से पूरे झारखंड में गहरा शोक है, खासकर आदिवासी समुदाय में शोक की लहर है। सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम शिबू सोरेन का आज होगा अंतिम संस्कार, मंत्री इरफान अंसारी ने की भारत रत्न देने की मांग

मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर आज सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड आंदोलन के सूत्रधार थे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन का सूत्रधार, आदिवासी अधिकारों का सशक्त प्रहरी और गरीबों की आवाज माना जाता है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने राज्य निर्माण और जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया। उनका योगदान झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक धारा में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment