मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, नेमरा-लुकैयाटांड़ में होगा मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  स्वयं कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।

14 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा अनावरण

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लुकैयाटांड़ स्थित सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित की जा रही दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह स्थल दादा सोबरन सोरेन के बलिदान स्थल के समीप स्थित है। प्रतिमा स्थापना और मंच निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और कारीगर जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि और झामुमो के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है।

नेमरा गांव में भी होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मुख्यमंत्री की चचेरी बहन एवं जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने बताया कि मुख्य आयोजन लुकैयाटांड़ में होगा, जबकि शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सभा का सामान्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां ग्रामीण और समर्थक श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दिशोम गुरु को याद करेंगे।

यह भी पढ़ें : JPSC विवाद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच हो और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा

राज्यभर में आयोजित होंगी श्रद्धांजलि सभाएं

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में प्रमुख चौक-चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। आम नागरिक भी इन कार्यक्रमों में शामिल होकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में स्मृति कार्यक्रमों और प्रतिमा स्थापना जैसे आयोजन भी कर रही हैं, ताकि शिबू सोरेन के योगदान और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMDR कानून पर कांग्रेस का हमला, उज्जवल तिवारी बोले- झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है केंद्र

8 अक्टूबर को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि संस्थान और BJP नेताओं से करेंगे मुलाकात

हजारीबाग में CO की कार्यशैली पर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी पटेल, बोले- म्यूटेशन के लिए 6 महीने दौड़ते हैं लोग

करम पर्व पर जयराम महतो का संदेश, बोले- डॉक्टर-इंजीनियर बनें लेकिन भाषा, जमीन और संस्कृति न भूलें

झारखंड के 26 बच्चों की होगी निःशुल्क हार्ट सर्जरी, अमृता अस्पताल कोच्चि भेजे जाएंगे

जमशेदपुर में स्व. त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कई गणमान्य लोगों ने जताया शोक

Leave a Comment