दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

Rupa Kumari | December 10, 2025 | 11:11 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : दो कारोबारी दिनों की तेज गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती देखी गई। सेंसेक्स 256.97 अंक की बढ़त के साथ 84,923.25 पर जबकि निफ्टी 80.25 अंक चढ़कर 25,919.90 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी आज 25,864.05 पर खुला और शुरुआती कारोबार में उछलकर 25,875.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स भी 84,607.49 पर खुलने के बाद 100 से अधिक अंक चढ़ गया, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

मंगलवार को दबाव में रहा बाजार

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली बढ़ने के कारण बाजार सुस्त बंद हुआ था। सेंसेक्स 436.41 अंक (0.51%) गिरकर 84,666.28 पर, निफ्टी 120.90 अंक (0.47%) टूटकर 25,839.65 पर बंद हुआ उस दिन निजी बैंक, तेल एवं आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: रांची में बढ़ी कड़ाके की ठंड, अगले दो दिनों में और गिर सकता है तापमान

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। हालांकि आज की तेजी ने बाजार में थोड़ी राहत दी है।

Share this news

संबंधित खबरें