मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की सुस्ती देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 9:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 27 अंक या 0.03% फिसलकर 83,423 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2 अंक टूटकर 25,722 पर आ गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती

जहां बड़े शेयरों में दबाव रहा, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट ने निवेशकों को राहत दी। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.4% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.36% की बढ़त देखने को मिली।

सेक्टरवार हाल

सेक्टर के लिहाज से आज केवल आईटी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में कमजोरी रही। आईटी इंडेक्स में 1.35% की गिरावट ने बाजार की तेजी पर ब्रेक लगाया। इसके उलट मेटल सेक्टर में 1.20% की मजबूती दर्ज की गई। साथ ही एनर्जी, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी का रुझान नजर आया।

यह भी पढ़ें: झारखंड की बिजली कंपनियों पर बढ़ा दबाव, 5,000 करोड़ रुपये लौटाने की चुनौती

विशेषज्ञों की राय

बाजार जानकारों के अनुसार निफ्टी के लिए 25,550–25,600 का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है, जबकि 25,850–25,900 के आसपास रुकावट आ सकती है। बैंक निफ्टी भी फिलहाल मजबूत स्थिति में है और 60,600 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है।

वैश्विक संकेत और निवेशकों की चाल

वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिकी सूचकांक Nasdaq और S&P 500 पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के चलते चीन और हांगकांग समेत कई एशियाई बाजार बंद रहे, जिससे वैश्विक संकेतों का सीमित असर दिखा। निवेश के मोर्चे पर, 17 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 187 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 995 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और ऊंचे मूल्यांकन वाले शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं। आगे की दिशा तय करने में कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक संकेत अहम भूमिका निभाएंगे।

https://samacharpost.live/2026/02/youtube-down-outage/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment