मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स 59 अंक ऊपर, निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ खुला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 59 अंकों की तेजी के साथ 84,525 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 25,906 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें :दिल्ली धमाका: डॉ. उमर चला रहा था I20 कार, चार शहरों में सिलसिलेवार विस्फोट की थी साजिश

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.42% और टॉपिक्स इंडेक्स 0.62% ऊपर रहा, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दक्षिण कोरिया का बाजार तकनीकी कारणों से एक घंटे देरी से खुला। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी लगभग 25,955 पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 30 अंक नीचे रहा यह बाजार की सतर्क शुरुआत का संकेत देता है। बुधवार को भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर रहे थे। उस दिन सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 84,466 पर और निफ्टी 180 अंक बढ़कर 25,875 पर बंद हुआ था।

वॉल स्ट्रीट पर मिला-जुला कारोबार

अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिश्रित रुख देखने को मिला। डॉउ जोंस 0.68% की बढ़त के साथ 48,254.82 पर बंद हुआ।एसएंडपी 500 0.06% ऊपर रहा। जबकि नैस्डैक 0.26% गिरकर 23,406.46 पर बंद हुआ।

भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर यह रही कि अक्टूबर में खुदरा (CPI) मुद्रास्फीति घटकर 0.25% पर पहुंच गई, जो सितंबर में 1.44% थी यह हाल के महीनों में सबसे निचला स्तर है।

निर्यातकों के लिए बड़ी राहत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना (CGSE) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत MSME समेत पात्र निर्यातकों को 20,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त ऋण सुविधा मिलेगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व से दरों में राहत की उम्मीदों के बीच सोने के दाम 1.7% बढ़कर 4,197.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं, कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई ब्रेंट क्रूड 0.46% गिरकर 62.42 डॉलर प्रति बैरल, WTI क्रूड 0.58% गिरकर 58.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

https://samacharpost.live/2025/11/i20-car-blast-near-red-fort-dr-umar-un-nabi-identified-delhi-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment