मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शेयर बाजार में सेंसेक्स- निफ्टी फिसले, वैश्विक संकेत कमजोर; निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई, लेकिन जल्द ही बिकवाली हावी हो गई। सेंसेक्स सुबह 91 अंकों की बढ़त के साथ 85,042 पर खुला था, लेकिन बाद में करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 84,750 पर आ गया। निफ्टी भी शुरुआती तेजी खोकर 25,940 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें :IG की सख्त मॉनिटरिंग का असर: थानों में पेयजल, शौचालय और रसीद व्यवस्था शुरू

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दबाव

वैश्विक संकेत कमजोर रहे। जापान का Nikkei 225 लाल निशान में रहा। दक्षिण कोरिया का KOSPI भी गिरावट में रहा।अमेरिका के प्रमुख वॉल स्ट्रीट इंडेक्स सोमवार को नीचे बंद हुए। इन संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

आर्थिक मोर्चे से मिले मिले-जुले संकेत

भारत–अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। अक्टूबर में देश की बेरोजगारी दर 5.2% रही। ग्रामीण बेरोजगारी में मामूली कमी रही। शहरी बेरोजगारी में हल्की बढ़ोतरी रही। अक्टूबर में भारत का व्यापार संतुलन बिगड़ा है ।निर्यात 11.8% घटकर 34.38 अरब डॉलर रहा आयात 16.63% बढ़कर 76.06 अरब डॉलर रहा।इससे व्यापार घाटा 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले येन कमजोर, सोने की कीमतों में गिरावट और कच्चे तेल में स्थिरता नजर आई।

मौजूदा संकेत क्या कहते हैं?

बाजार फिलहाल मिला-जुला रुख दिखा रहा है। विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक भारी निवेश से बचें, पोर्टफोलियो में जोखिम कम करें, ग्लोबल ट्रेंड्स और आर्थिक अपडेट पर नजर रखें।

https://samacharpost.live/2025/11/bokaro-police-thana-facility-improvement-ig-directive-impact/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment