मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला: हाइवा के नीचे फंसकर स्टील प्लांट कर्मचारी 30 फीट तक खिंचा, गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे वह अपनी मोटरसाइकिल समेत हाइवा के नीचे फंस गए और करीब 30 फीट तक घसीटे गए।

यह भी पढ़ें :शहीद दिवस पर पटना से श्री आनंदपुर साहिब तक चलेगी विशेष ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान

क्या है पूरा मामला

दुर्घटना सड़क की संकरी स्थिति और भारी वाहनों के कारण हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद सुभाष को हाइवा के नीचे से बाहर निकाला। तुरंत उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने घटना पर जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने घटना पर गहरा नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह सड़क बहुत संकरी है और भारी वाहनों के चलते बार-बार हादसे होते रहते हैं।उन्होंने सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग की है।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-to-anandpur-sahib-special-train-guru-teg-bahadur-shahadat-divas-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment