मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला-खरसावां में अभियंता की अनुपस्थिति से विकास कार्य प्रभावित, जिला परिषद अध्यक्ष ने जताई चिंता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :सरायकेला -खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने जिला अभियंता की लंबे समय से अनुपस्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब एक महीने से जिला अभियंता के कार्यालय नहीं आने के कारण परिषद के कई प्रशासनिक और तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष के अनुसार अभियंता की गैरमौजूदगी के कारण संवेदकों के भुगतान, नई योजनाओं की निविदा प्रक्रिया और इकरारनामा (एग्रीमेंट) से जुड़ी कई फाइलें लंबित पड़ी हैं। इसका असर जिले में चल रही विकास योजनाओं पर पड़ रहा है और कई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं।

यह भी पढ़ें :NGT प्रतिबंध के बावजूद देवघर में अवैध बालू खनन का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

पहले भी DC को सौंपा जा चुका है ज्ञापन

सोना राम बोदरा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले भी उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार नई विकास योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है, ऐसे में उन्हें लागू करने के लिए जरूरी अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना है। ऐसे में जिला अभियंता की लंबे समय तक अनुपस्थिति विकास कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल समीक्षा की जाए और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर लंबित कार्यों को जल्द गति दी जाए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment