मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार-झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। मंत्रालय के पुनर्गठन के तहत गठित इस समिति की अध्यक्षता केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान करेंगे। मंत्रालय के उप सचिव डीएसएस निवासा राव द्वारा जारी पत्र के अनुसार हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। इस संबंध में भारत सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव

विनय कुमार पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बिहार और झारखंड में विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों के अलावा राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों यूनीवार्ता (यूएनआई) और हिंदुस्थान समाचार में ब्यूरो प्रमुख एवं विशेष संवाददाता के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान में वे यूनीवार्ता के बिहार-झारखंड कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: मांडर गैंगरेप केस में 8 आरोपी गिरफ्तार, जांच में लिव-इन पार्टनर की भूमिका भी संदेह के घेरे में

कई केंद्रीय मंत्रालयों की समितियों में निभा चुके हैं भूमिका

विनय कुमार इससे पहले भी केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों की समितियों में सदस्य के रूप में योगदान दे चुके हैं। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और प्रशासनिक कार्यों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

विश्व हिंदी सम्मेलन में भी रहे सहभागिता का हिस्सा

विनय कुमार ने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन में पत्रकार के रूप में भाग लिया था और सम्मेलन की गतिविधियों को कवर किया था। हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह मनोनयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर विनय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

https://samacharpost.live/2026/06/ranchi-mandar-gangrape-case-eight-accused-arrested-live-in-partner-under-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment