मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सासाराम में दर्दनाक हादसा: शैक्षणिक परिभ्रमण की बस NH-319 पर पलटी, 2 शिक्षकों की मौत, 11 छात्र घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। परसथुआ थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के पास NH-319 पर छात्रों और शिक्षकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 छात्र घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पटना जा रही थी शैक्षणिक परिभ्रमण की बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बढ़ौना के छात्र-शिक्षक शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 7 शिक्षक, 36 छात्र और एक अभिभावक सवार थे।

दो शिक्षकों की मौत, कई घायल

इस दुर्घटना में शिक्षक संजय कुमार राय और पुनित कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों का इलाज कोचस के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

यह भी पढ़ें :सड़क सुरक्षा पर सख्ती: गिरिडीह में सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

प्रशासन ने संभाली स्थिति, जांच जारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजे गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

गया जंक्शन पर भी हुआ हादसा

इधर, सोमवार को गया जंक्शन पर भी एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्लेटफॉर्म संख्या छह पर महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में दो यात्री ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहानाबाद निवासी सरयू प्रसाद और गया जिले के बाराचट्टी निवासी मो. खालिद आलम के रूप में हुई। रेल थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव के अनुसार, ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले यात्रियों के चढ़ने की कोशिश के कारण हादसा हुआ। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा चेतावनी के बावजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई थी।

https://samacharpost.live/2026/02/giridih-vehicle-checking-road-safety-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment