मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में गोली लगने से घायल; रंगदारी एंगल पर जांच

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यवसायी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी विशाल गोराई को निशाना बनाया। गोलीबारी में एक गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

घर लौटते समय अपराधियों ने बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। उन्होंने विशाल गोराई पर कई राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रंगदारी कनेक्शन की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस रंगदारी के एंगल को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार व्यवसायी से पहले रंगदारी की मांग किए जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां आपसी विवाद, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और रंगदारी समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया, आदित्यपुर और बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, ₹1 करोड़ का इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा गिरफ्तार

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

इस गोलीकांड के बाद गम्हरिया क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment