भाजपा नेता के घर फायरिंग केस का खुलासा, सरायकेला में तीन आरोपी गिरफ्तार

Rupa Kumari | April 11, 2026 | 12:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता स्वप्न कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रंगदारी न मिलने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 6:55 बजे हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, प्रेम कुमार सिंह उर्फ जॉनी उर्फ प्रेम बच्चा और राजू कुमार उर्फ राजू टकला। इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई है।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। भाजपा नेता के आवेदन पर आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन महिलाएं गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें